बीकानेर में बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से रविवार, 1 मार्च को होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल पाणिग्रहण में दोपहर 12:15 बजे से शुरू होगा।
प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि समारोह के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को “गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में चंग पर धमाल और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जेठानंद व्यास, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तथा रेंज आईजी ओमप्रकाश मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

