Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर

10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना

editor
editor Published February 28, 2026
Last updated: 2026/02/28 at 4:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में जमीन सौदे से जुड़े चेक बाउंस मामले में न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को एक वर्ष के कारावास और 19 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ललित कुमार की अदालत ने आरोपी ओमप्रकाश को दोषी करार दिया।

Contents
क्या था मामला?अदालत में क्या हुआ?कोर्ट का फैसला

क्या था मामला?

परिवादी अभिषेक मुकुल ने वर्ष 2016 में आरोपी के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत परिवाद दायर किया था। आरोप के अनुसार, छत्तरगढ़ क्षेत्र में 41 बीघा कृषि भूमि का सौदा 24.60 लाख रुपये में तय हुआ था, जिसमें 7 लाख रुपये अग्रिम दिए गए थे। रजिस्ट्री नहीं होने पर समझौते के तहत आरोपी ने 10 लाख रुपये का पोस्ट डेटेड चेक दिया।

जब परिवादी ने चेक बैंक में प्रस्तुत किया तो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद विधिक नोटिस भेजा गया, लेकिन निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया, जिससे मामला अदालत तक पहुंचा।

अदालत में क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान आरोपी ने दावा किया कि चेक सुरक्षा के तौर पर दिया गया था और उसका दुरुपयोग हुआ है। हालांकि अदालत ने इकरारनामे और साक्ष्यों के आधार पर माना कि चेक वैधानिक देनदारी के भुगतान के लिए जारी किया गया था। आरोपी ने चेक पर अपने हस्ताक्षर होने से भी इनकार नहीं किया।

- Advertisement -

कोर्ट का फैसला

अदालत ने पाया कि:

  • चेक वैध देनदारी के भुगतान के लिए दिया गया था।

  • खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने से चेक बाउंस हुआ।

  • विधिक नोटिस सही पते पर भेजा गया और समय पर भुगतान नहीं हुआ।

इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को 1 वर्ष का कारावास और 19 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर 2 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

परिवादी की ओर से पैरवी अधिवक्ता तेजकरण सिंह राठौड़ ने की।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई

Published February 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस

Published February 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू

Published February 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे

Published February 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?