बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में दूध की दुकान पर मारपीट और नकदी ले जाने का मामला सामने आया है।
17 केवाईडी निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 25 फरवरी को विकास, वाहिद और एक अन्य व्यक्ति उसकी दुकान पर आए। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और दुकान से करीब 1 लाख 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

