बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है।
मृतक की मां संतोष देवी ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा विकास नशे का आदी था और उसकी अचानक मौत हो गई।
पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

