बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फुटपाथ पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बिश्नोई धर्मशाला के सामने की बताई जा रही है, जहां युवक कंबल-रजाई ओढ़कर सोया हुआ था और सुबह मृत अवस्था में पाया गया।
सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। सामाजिक संस्थाओं खिदमतगार खादिम और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने सहयोग करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया।
सेवादारों के अनुसार मृतक की पहचान रिड़मलसर निवासी विकास (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उसका ननिहाल भीनासर में है।
बताया जा रहा है कि युवक रात में फुटपाथ पर सोया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएंगे।
- Advertisement -
मामले की जांच जारी है।

