बीकानेर। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीकेईएसएल ने शनिवार को अपने सभी बिल संग्रहण केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया है।
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार 28 फरवरी, शनिवार को सभी कैश काउंटर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर जाकर अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।
बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान काउंटर पर पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाएं।

