Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कोटगेट अंडरब्रिज-सांखला अंडरपास की 57 करोड़ फाइल अटकी, निर्माण शुरू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कोटगेट अंडरब्रिज-सांखला अंडरपास की 57 करोड़ फाइल अटकी, निर्माण शुरू
बीकानेर

कोटगेट अंडरब्रिज-सांखला अंडरपास की 57 करोड़ फाइल अटकी, निर्माण शुरू

editor
editor Published February 27, 2026
Last updated: 2026/02/27 at 10:49 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहर के बहुप्रतीक्षित कोटगेट अंडरब्रिज और सांखला फाटक अंडरपास प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दोनों परियोजनाओं के लिए 57 करोड़ रुपए की संशोधित स्वीकृति (रिवाइज्ड सेंक्शन) की फाइल पिछले एक महीने से वित्त विभाग में लंबित है। विधानसभा सत्र के चलते प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी अभी तक जारी नहीं हो पाई है।

हालांकि, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने रिवाइज्ड सेंक्शन जारी कर दी है और निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे पहले राज्य सरकार ने 35 करोड़ रुपए का बजट घोषित किया था, जिसके बाद प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई थी।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में बीडीए ने 35 संपत्तियों को चिन्हित किया है और अवार्ड जारी करने के लिए 16 करोड़ रुपए की मांग की गई है। टेंडर 26 प्रतिशत अधिक दर पर स्वीकृत होने के कारण संशोधित बजट प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, कुल 57 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। पुरानी जेल भूमि पर ब्लॉक निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कुल 62 ब्लॉक लगाए जाएंगे—सांखला फाटक अंडरपास के लिए 52 (आवागमन के दोनों ओर) और कोटगेट अंडरब्रिज के लिए 10 ब्लॉक प्रस्तावित हैं।

- Advertisement -

अंडरपास के प्रत्येक ब्लॉक का आकार 5×2.5 मीटर और अंडरब्रिज ब्लॉक का आकार 4×2.5 मीटर रहेगा। ब्लॉक तैयार होने के बाद रेलवे की ओर से लांचिंग का समय तय किया जाएगा, जिसके दौरान इन्हें स्थापित किया जाएगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट अंडरब्रिज-सांखला अंडरपास की 57 करोड़ फाइल अटकी, निर्माण शुरू
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर पर हथियारों की बड़ी खेप बरामद, ड्रोन से गिराए गए पिस्टल-कारतूस
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर में ठाकुरजी संग फूलों की होली, महारास से सजेगा उत्सव
बीकानेर
ग्रामीणों के खातों से साइबर ठगी का खेल, 786 पेज की चार्जशीट दाखिल
बीकानेर
इन राशियों पर बरसेगा धन, स्वास्थ्य के प्रति ना रहें लापरवाह-rashifal
राशिफल
1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त
देश-दुनिया
27 फरवरी को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती
बीकानेर
खाजूवाला में साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर पर हथियारों की बड़ी खेप बरामद, ड्रोन से गिराए गए पिस्टल-कारतूस

Published February 27, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर में ठाकुरजी संग फूलों की होली, महारास से सजेगा उत्सव

Published February 27, 2026
बीकानेर

ग्रामीणों के खातों से साइबर ठगी का खेल, 786 पेज की चार्जशीट दाखिल

Published February 27, 2026
बीकानेर

27 फरवरी को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?