बीकानेर। जीएसएस एवं फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई और अन्य आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते शुक्रवार 27 फरवरी को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समयानुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने अलग-अलग स्थानों के लिए अलग समय तय किया है।
सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
वैष्णो धाम, मांडा, मिरुदल इंजीनियरिंग कॉलेज व आसपास का ग्रामीण क्षेत्र, मोदी एक्वा, जेपी रोड, मरुधर, आर.के. पुरम, पीपा फैक्ट्री के पास, शताब्दी कॉलोनी, बन्नाथ होटल के पास, सरिता बिहार कॉलोनी, वैष्णो विहार बी-ब्लॉक, जयपुर चौराहा, राधा स्वामी सत्संग क्षेत्र, हेरिटेज रिजॉर्ट, थार एक्सोटिका रिजॉर्ट, जैन ढाबा के पास, जयपुर रोड, साईं विहार कॉलोनी, जीवन रक्षा कैंसर हॉस्पिटल, नाहटा फार्म, वृंदावन गेट के पास, होटल वेस्टा, मंडा मोटर्स के पास, पठान कोठी, तीर्थ सेक्टर और वैष्णो विहार क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।
दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, जैन ढाबा के पास का क्षेत्र, हनुमान नगर, जयपुर रोड थोलिया डेयरी, सिरेमिक फैक्ट्री के पास और रायसर डेजर्ट एरिया में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 08:00 बजे से 10:30 बजे तक
बिनानी चौक, बिस्सा चौक के पास और डागा चौक क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
- Advertisement -
सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
सुभाषपुरा, शिव मंदिर के पीछे और सुबोध स्कूल क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक
बोथरा चौक-1 के पास और गंगाशहर नई लाइन क्षेत्र में कटौती रहेगी।
दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
रामदेव जी मंदिर, सुजानदेसर के पास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
पटेल नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
सादुलगंज ए-ब्लॉक क्षेत्र में कटौती रहेगी।
सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
खेतेश्वर बस्ती क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाएं और आवश्यक उपकरणों का उपयोग पहले से कर लें। कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

