बीकानेर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पांचू पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से 51 ग्राम से अधिक एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने राकेश और कैलाश नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

