बीकानेर। होली से पहले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है — इस बार त्योहार के मौके पर लगातार चार दिनों का लंबा अवकाश मिलेगा। राज्य सरकार की छुट्टियों और साप्ताहिक अवकाश के कारण स्कूल-कॉलेज, बैंक और कई सरकारी कार्यालय लगातार बंद रहेंगे, जिससे त्योहार मनाने वाले लोगों को अधिक समय मिलेगा।
इस अवकाश की शुरुआत 28 फरवरी (शनिवार) से होगी। महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक, सरकारी कार्यालयों और कई स्कूल-कॉलेज में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 1 मार्च (रविवार) को नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिससे लोग लगातार दूसरा दिन भी आराम कर सकेंगे और बाजारों में होली की खरीदारी का उत्साह देखने को मिल सकता है।
2 मार्च (सोमवार) को राज्य सरकार ने होलिका दहन के अवसर पर आधिकारिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और लोग परंपरागत रूप से होलिका दहन की तैयारियों में लगेंगे।
3 मार्च (मंगलवार) को धुलंडी यानी रंगों की होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन भी सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और अधिकांश कार्यालय बंद रहेंगे। लोग रंग-गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाएंगे।
- Advertisement -
बड़ी संख्या में छुट्टियों को देखते हुए अधिकारियों ने बैंकिंग व आवश्यक सरकारी कार्य पहले निपटाने की सलाह दी है। साथ ही त्योहार के दौरान यात्रा करने वालों को पहले से योजना बनाकर चलने की भी चेतावनी दी गई है, क्योंकि इस अवधि में भीड़ बढ़ सकती है।

