बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में 24 फरवरी को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रतनलाल पुत्र मानाराम जाट ने चार लोगों – भगवान सिंह चारण, विष्णु चारण, मनीराम सारण और ओमप्रकाश गोदारा – के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि चारों ने मिलकर उसके भाई को मानसिक प्रताड़ना दी, जिससे उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच थानाधिकारी सुषमा कुमारी कर रही हैं।

