राजस्थान के बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सिधायक सान्याल और गुलशन अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। दोनों भीनासर से स्कूटी पर जा रहे थे, तभी उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गुलशन ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक पूर्णिया (बिहार) का रहने वाला था और दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी में कार्यरत था।
परिवादी सिधायक सान्याल, जो कोलकाता निवासी है, की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद शादी समारोह का माहौल गमगीन हो गया।

