Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सिटी बस में अश्लील हरकत, महिला पुलिस अधिकारी ने युवक को पकड़कर कराया गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > सिटी बस में अश्लील हरकत, महिला पुलिस अधिकारी ने युवक को पकड़कर कराया गिरफ्तार
जोधपुर

सिटी बस में अश्लील हरकत, महिला पुलिस अधिकारी ने युवक को पकड़कर कराया गिरफ्तार

editor
editor Published February 23, 2026
Last updated: 2026/02/23 at 11:01 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के जोधपुर में एक सिटी बस में बैठे युवक द्वारा की गई अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना रातानाडा सर्कल के पास की है, जहां कार में सवार एक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) को युवक ने भद्दे इशारे कर परेशान किया।

जानकारी के अनुसार, महिला अधिकारी अपनी डॉक्टर मित्र और बेटे के साथ कार से घर लौट रही थीं। रातानाडा सर्कल पर रेड लाइट होने के कारण यातायात रुका हुआ था। इसी दौरान पास में आकर खड़ी सिटी बस में बैठे एक युवक ने उनकी ओर देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

शुरुआत में अधिकारी ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन युवक ने दोबारा हाथ से आपत्तिजनक इशारे किए। ग्रीन लाइट होने पर वाहन आगे बढ़ने लगे, तब भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। स्थिति गंभीर होती देख महिला अधिकारी ने आगे जाकर बस चालक को रुकने का इशारा किया।

इसके बाद वह कार से उतरकर बस में चढ़ीं और युवक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। रातानाडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। आरोपी टोंक में वहीर कॉलोनी का निवासी बताया गया है।

- Advertisement -

पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिटी बस में अश्लील हरकत, महिला पुलिस अधिकारी ने युवक को पकड़कर कराया गिरफ्तार
जोधपुर
व्हाट्सऐप ला रहा मैसेज शेड्यूल फीचर, तय समय पर अपने आप भेजे जाएंगे संदेश
देश-दुनिया
बीकानेर में शादी समारोह बना मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत
बीकानेर
इंदिरा गांधी नहर बंदी से बीकानेर में गहराएगा जल संकट, 5 अप्रैल से रुकेगी सप्लाई
बीकानेर
शनि-बुध युति 2026: इन तीन राशियों के लिए सफलता का सुनहरा दौर शुरू
राशिफल
24 फरवरी से होलाष्टक शुरू, इन 6 राशियों को रहना होगा सतर्क
राशिफल
सुजानगढ़ जा रही बस और ट्रक में भिड़ंत, 26 घायल
बीकानेर
मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 765 किलो संदिग्ध घी जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

जोधपुर

शादी से पहले दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत

Published February 22, 2026
जोधपुर

रक्षक बना भक्षक, दो बेटियों से हैवानियत कर पिता फरार

Published January 15, 2026
100 Silver Umbrellas Stolen from Maa Naganechia Temple
crimeजोधपुरराजस्थान

मां नागणेचिया मंदिर से 100 चांदी के छत्र चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Published January 5, 2025
जोधपुर

जोधपुर में कांगो वायरस से एक महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Published October 9, 2024
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?