राजस्थान के बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में मदद का झांसा देकर युवक की सोने की चैन तोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना 20 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे फुलनाथ तालाब के पास हुई।
इस संबंध में नत्थुसर बास निवासी दीपक सोनी उर्फ नारायण सोनी ने आरोपी नरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी ने उसे बाइक पर फुलनाथ जी तालाब के पास छोड़ने की बात कही। जब वह तालाब के पास उतरा, तभी आरोपी ने उसके गले से सोने की चैन तोड़ ली और मौके से फरार हो गया।
नयाशहर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

