राजस्थान के बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में लाठी और सरियों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 21 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है।
इस संबंध में रूणिया बड़ा बास निवासी मालगर ने राजुराम, कानाराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी के अनुसार, आरोपियों ने एकराय होकर उस पर लाठियों और लोहे की सरियों से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
नापासर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की भूमिका और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

