बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में महिला के बैंक खाते से अवैध रूप से लेनदेन और राशि निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोखा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
बीकानेर रोड, नोखा निवासी अशोक कुमार ने सुरेन्द्र, रोहित, श्याम और गजेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दी है। घटना 1 जनवरी 2024 से 19 फरवरी 2026 के बीच की बताई जा रही है।
परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसकी पत्नी के नाम से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर किए और जमाबंदी दस्तावेज बनवाए। आरोप है कि बैंककर्मियों की मिलीभगत से आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए केसीसी (कृषि ऋण) राशि और खाते में जमा रकम निकाल ली गई।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि महिला के खाते का अवैध तरीके से संचालन कर धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक रिकॉर्ड व दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

