बीकानेर: लूणकरणसर कस्बे में स्थित State Bank of India की शाखा के सामने बने एटीएम परिसर में करंट फैलने से एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई।
सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के राजू कायल ने बताया कि एटीएम के बाहर लगी लोहे की सीढ़ियों में करंट प्रवाहित हो रहा था। पास की गंदे पानी की नाली से कीचड़ फैला हुआ था, जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा सांड करंट की चपेट में आ गया और उसकी तत्काल मृत्यु हो गई।
स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है। पास की सब्जी दुकान के संचालक के अनुसार, कई दिनों से ‘हवाई करंट’ की समस्या की जानकारी बैंक शाखा को दी गई थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बैंक का बिजली कनेक्शन काट दिया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फॉल्ट ठीक होने के बाद ही कनेक्शन दोबारा जोड़ा जाएगा।
- Advertisement -
स्थानीय नागरिकों ने एटीएम परिसर में अर्थिंग, वायरिंग और जल निकासी व्यवस्था की तत्काल जांच कर स्थायी समाधान की मांग की है।

