राजस्थान: आगामी शिक्षण सत्र 2026–27 से कक्षा सातवीं के पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया है। नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा, और इसी तिथि से विद्यार्थियों को संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार नई पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी।
हालांकि, कंप्यूटर और उर्दू विषय की पुस्तकें यथावत रहेंगी, जबकि शेष विषयों में पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसके अलावा, कुछ अन्य कक्षाओं में भी संशोधन किया गया है:
-
कक्षा 4 और 5 में उर्दू की नई किताबें लागू होंगी।
-
कक्षा 6 में भी उर्दू विषय की नई पुस्तक दी जाएगी।
- Advertisement -
-
कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाई जाने वाली ‘हमारा राजस्थान’ की किताबें बदल दी गई हैं, जबकि अन्य विषय यथावत रहेंगे।
पिछले सत्र में कक्षा 1 से 6 तक पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया था। अब कक्षा 7 में अपडेट लागू किया गया है।
राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल की सचिव रंजीता गौतम ने सभी वितरण केंद्रों को निर्देश दिया कि नए सत्र में पाठ्यपुस्तकों का वितरण केवल नए पाठ्यक्रम के अनुसार ही किया जाए।

