जालोर: जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव में बुधवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे आरोपी मंगलाराम ने स्वयं पुलिस को फोन कर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मंगलाराम के हाथों पर खून के निशान पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान वह रोने लगा और पत्नी दाड़मी देवी (39), बेटी नीकू (10) और बेटे हितेश (7) की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा।

