बीकानेर: अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
खाजूवाला थाना क्षेत्र की तावणियां कॉलोनी में प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो किलो से अधिक गांजा, करीब 7 ग्राम चिट्टा और एक देशी पिस्टल बरामद की।
मौके से रमेश नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि नशीले पदार्थ और हथियार कहां से लाए गए और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

