बीकानेर। शहर में शुक्रवार, 20 फरवरी को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जीएसएस व फीडर रखरखाव, पेड़ों की छंटाई और आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते अलग-अलग इलाकों में चरणबद्ध तरीके से बिजली बंद रखी जाएगी। आमजन से सहयोग की अपील की गई है।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
इस दौरान हॉर्स फार्म, कैमल फार्म, कीन कॉलेज क्षेत्र, विजयवर्गीय ढाणी, वसुंधरा कॉलोनी, सूर्य कुंज, कल्ला फैक्ट्री, केशव नगर, गौतम नगर, कल्ला जी पेट्रोल पंप के आसपास, जोरबीर कॉलोनी, रेलवे स्टेशन कैमल फार्म क्षेत्र, ट्रीटमेंट प्लांट, मेहता कूलर फैक्ट्री के पास तथा गाडवाला रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
एम.पी. कॉलोनी के सेक्टर 1, 2, 6, 7 और 8 में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
बांदरा बास क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
- Advertisement -
सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
नोखा रोड, भीनासर और रॉयल एनफील्ड शोरूम के पीछे का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
मालू गेस्ट हाउस के पास, रांका चोपड़ा मोहल्ला और महावीर चौक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक
गांधी कॉलोनी पवनपुरी क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
अंबेडकर कॉलोनी, शिव मंदिर के पीछे का क्षेत्र भी प्रभावित रहेगा।
विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे आवश्यक कार्य पूर्व में निपटा लें तथा निर्धारित समय का ध्यान रखें।

