11 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 30 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। मीन राशि में शनि पहले से ही स्थित हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि और बुध की यह युति करीब 30 वर्षों बाद बन रही है। इसे कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना जा रहा है, खासकर आर्थिक और करियर के क्षेत्र में।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह संयोग सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं और नौकरी या व्यापार में प्रगति के अवसर बन सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण संभव है। आय और खर्च के बीच संतुलन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुराने रोगों से राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी यह अवधि अनुकूल मानी जा रही है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और बचत करने में सफलता मिलेगी। नौकरी परिवर्तन या नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और धन संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। इस समय आप सोच-समझकर निर्णय लेंगे और अनजान लोगों पर जल्द भरोसा करने से बचेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के लिए शनि-बुध की यह युति विशेष लाभदायक मानी जा रही है। कार्यक्षेत्र में निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे। कोई बड़ी डील या लाभ का सौदा हाथ लग सकता है। नया काम शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, साथ ही आध्यात्मिक और प्रेम संबंधी रुचि बढ़ेगी। यात्राओं के योग बनेंगे और भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। इस दौरान लिए गए निर्णय लंबे समय तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

