बीकानेर में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। हाल ही में नापासर क्षेत्र में तीन किलो अफीम पकड़े जाने के बाद अब आईजी हेमंत शर्मा की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो किलो अवैध अफीम जब्त की है।
यह कार्रवाई स्पेशल टीम प्रभारी संदीप पूनिया के नेतृत्व में हदां थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भरतलाल पुत्र मूलाराम के कब्जे से 1 किलो 955 ग्राम अवैध अफीम बरामद की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

