बीकानेर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राजा हसन का उपचार के दौरान निधन हो गया, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजा हसन पुत्र अजीज दमामी वर्तमान में बीकानेर पुलिस लाइन में तैनात थे। बीते दिनों उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर बीकानेर के अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
राजा हसन के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में गहरा दुख व्यक्त किया गया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

