बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने बाजार में दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार पर एसिड फेंक दिया। घटना बड़ा बाजार स्थित ज्योति ट्रेडिंग कंपनी नामक दुकान पर हुई।
मिली जानकारी के अनुसार युवक अचानक दुकान पर पहुंचा और दुकानदार पर एसिड डाल दिया। हमले में दुकानदार के कपड़े जल गए, वहीं पास में रखी कुछ बोरियों को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक हुए इस हमले से दुकानदार स्तब्ध रह गया और आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

