बीकानेर में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला सदर थाना क्षेत्र स्थित पीबीएम अस्पताल का है, जहां से उसकी कार चोरी हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चूरू जिले के निवासी जयवीर पुत्र गजेसिंह 13 फरवरी को पीबीएम अस्पताल के कैंसर हॉस्पिटल के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर अंदर गए थे। जब वह वापस लौटे तो पार्किंग स्थल से उनकी कार गायब मिली।
पीड़ित ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कार की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

