Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: परकोटे में गूंजे केसरिया गीत, हर चौक से निकली बारातें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > परकोटे में गूंजे केसरिया गीत, हर चौक से निकली बारातें
बीकानेर

परकोटे में गूंजे केसरिया गीत, हर चौक से निकली बारातें

editor
editor Published February 11, 2026
Last updated: 2026/02/11 at 10:28 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के परकोटे में पुष्करणा समाज के सावे पर पारंपरिक वैवाहिक उत्सव की रंगत देखते ही बनी। सिर पर केसरिया खिड़किया पाग, ललाट पर पेवड़ी, बनियान और पीतांबर धारण किए, हाथों में चांदी की छड़ी व गेड़िया लिए विष्णु स्वरूप दूल्हे जब विवाह के लिए निकले तो पूरा शहर केसरिया लाड़ो जीवंतो रे जैसे मंगल गीतों से गूंज उठा। परकोटे की गलियों और चौक-चौराहों पर खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर बारातों का स्वागत किया।

शंखनाद, झालर की मधुर ध्वनि और पारंपरिक लोकगीतों ने माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही हर मोहल्ले से बारातें निकलनी शुरू हुईं, जो देर रात तक चलती रहीं। घोड़ी, रथ, बैंड और डीजे के साथ सजी-धजी बारातों ने पूरे क्षेत्र को जीवंत कर दिया। अनुमान है कि परकोटे में करीब 160 विवाह समारोह आयोजित हुए।

सुबह बन्ना-बन्नी के ननिहाल से मायरा आया, वहीं दोपहर में खिरोड़ा की रस्म निभाई गई। इस दौरान गोत्राचार पढ़े गए और कच्चे दूध से बिंद के पैर धोकर कन्यादान की परंपरा पूरी की गई। बड़ पापड़ बांचने की रस्म में हंसी-मजाक और रिश्तों की सराहना का अनूठा रंग देखने को मिला।

खिरोड़ा के बाद सजे-धजे दूल्हे जब बारात के साथ निकले तो पीछे चलते लोग केसरिया लाड़ो जीवंतो रे गाते रहे। ससुराल पहुंचने पर महिलाओं ने हर आयो हर आयो काशी रो वासी आयो गीत गाकर दूल्हे का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और परंपरा के रंग में रंग गया।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor February 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से रवाना
बीकानेर
परकोटे में गूंजे केसरिया गीत, हर चौक से निकली बारातें
बीकानेर
बीकानेर हादसा: मृतकों के परिजनों को 35.63 लाख मुआवजा
बीकानेर
सांखला रेल फाटक 42 घंटे रहेगा बंद, इस मार्ग से करें आवागमन
बीकानेर
कुंभ में पंचग्रही योग, इन राशियों को धन लाभ
राशिफल
गलत सोना मूल्यांकन दिखाकर लिया गोल्ड लोन, दो पर केस
बीकानेर
सेना कमांडर ने पोखरण में ‘रुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास की समीक्षा की
जयपुर
ओलंपिक सावे में अनूठी परंपरा, घोड़ी पर ससुराल पहुंची दुल्हन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से रवाना

Published February 11, 2026
बीकानेर

बीकानेर हादसा: मृतकों के परिजनों को 35.63 लाख मुआवजा

Published February 11, 2026
बीकानेर

सांखला रेल फाटक 42 घंटे रहेगा बंद, इस मार्ग से करें आवागमन

Published February 11, 2026
बीकानेर

गलत सोना मूल्यांकन दिखाकर लिया गोल्ड लोन, दो पर केस

Published February 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?