बीकानेर। खेजड़ी बचाओ आंदोलन को लेकर पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिश्नोई का कहना है कि आंदोलन के सभी नेता और सक्रिय लोग प्रशासन की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि आंदोलन को दबाने के लिए जानबूझकर कार्रवाई की जा रही है।
बिश्नोई ने बताया कि प्रशासन उन व्यापारियों को भी परेशान कर रहा है जो साफ-सुथरा व्यवसाय चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी होटल को सीज करने के आदेश जारी किए गए हैं और कागज समय पर न प्रस्तुत करने पर होटल को सीज कर दिया जाएगा।
पूर्व पार्षद ने जिला कलेक्टर पर भी आरोप लगाए और कहा कि जनभावना को समझे बिना आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सोलर प्रोजेक्ट से अवैध राशि लेने जैसे गंभीर मामलों में प्रशासन लिप्त है।
मनोज बिश्नोई ने यह स्पष्ट किया कि वह और अन्य आंदोलनकारी इस आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आह्वान किया कि सभी साथी उनकी होटल पर आएं ताकि आगे की रणनीति बनाई जा सके और आंदोलन जारी रखा जा सके।

