बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। फड़ बाजार निवासी बसंत पुत्र राकेश कुमार ने अपने घर से लाखों रुपये मूल्य के गहनों की चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
परिवादी के अनुसार, 28 मार्च 2024 से 10 अगस्त 2025 के बीच फड़ बाजार निवासी निरज उर्फ गोल्डी पुत्र सुशील कुमार ने करीब 171.30 ग्राम सोने के गहने चुराए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद बसंत ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

