बीकानेर में पुष्करणा सावे को लेकर उत्साह चरम पर
बीकानेर में पुष्करणा सावे को लेकर पूरे शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सामाजिक संगठनों से लेकर जनप्रतिनिधि तक, हर कोई इस पारंपरिक आयोजन में अपनी भागीदारी निभाने के लिए आगे आ रहा है। कहीं विष्णु स्वरूप दूल्हे को नकद पुरस्कार देने की घोषणा हो रही है तो कहीं विशेष सम्मान और उपहारों की तैयारी की जा रही है।
मनीष पुरोहित (नटसा) की बड़ी पहल
इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और समाजसेवी मनीष पुरोहित (नटसा) ने पुष्करणा समाज के इस सामूहिक विवाह सावे को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। नटसा ने कहा कि बीकानेर में होने जा रहा यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि शहर की सामाजिक एकता और परंपराओं का भी प्रतीक है।
हर बारात में शामिल महिलाओं को साड़ी और शगुन
मनीष पुरोहित ने जानकारी दी कि पुष्करणा ओलंपिक सावे के दिन जोशी आइसक्रीम पार्लर के सामने से गुजरने वाली प्रत्येक बारात में शामिल महिलाओं को साड़ी और शगुन प्रदान किया जाएगा। वहीं बारात में शामिल पुरुषों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।
बींद राजा का होगा पारंपरिक स्वागत
नटसा ने बताया कि बींद राजा को पारंपरिक रूप से किलंकी भी लगाई जाएगी। यह सम्मान कार्यक्रम दोपहर करीब 3 बजे से लेकर अंतिम बारात के गुजरने तक लगातार जारी रहेगा। इसको लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
- Advertisement -
सामूहिक सहभागिता का संदेश
मनीष पुरोहित ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूर्वजों की परंपरा और सामूहिक संस्कारों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी क्षमता और इच्छाशक्ति के अनुसार ऐसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इन परंपराओं से जोड़कर रखा जा सके।

