Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज
बीकानेर

गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज

editor
editor Published February 4, 2026
Last updated: 2026/02/04 at 10:13 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर संभाग।
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने से एक महिला की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायसिंहनगर के 9 टीके गांव निवासी बलवीर सिंह ने एसीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 29 अक्टूबर को उनकी पत्नी बलवीरी कौर खेत में काम कर रही थीं, तभी उन्हें तेज बुखार हो गया। शाम करीब साढ़े चार बजे परिजन उन्हें राजू सिंगल नर्सिंग होम के पास स्थित दीपक मेडिकल स्टोर लेकर पहुंचे।

आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर मौजूद संचालक अमित कुमार ने बिना किसी डॉक्टर या प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी के महिला को सीधे इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें घबराहट होने लगी, वे कुछ कदम चलीं और वहीं गिर पड़ीं। इसके बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा और स्थिति गंभीर हो गई।

परिजन तुरंत महिला को ई-रिक्शा से नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार ने न्यायालय की शरण ली, जिस पर कोर्ट के निर्देशानुसार रायसिंहनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज
बीकानेर
रानी बाजार ओवरब्रिज से व्यक्ति ने लगाई छलांग, गंभीर घायल
बीकानेर
नयाशहर पुलिस ने पकड़े तीन युवक, 9 लाख नकद बरामद
बीकानेर
जंगलेश्वर 51 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां शुरू, 5 फरवरी को भूमि पूजन
बीकानेर
खर्च बढ़ेंगे, निजी रिश्तों में सावधानी जरूरी: आज का राशिफल
राशिफल
स्पा सेंटर के संदेह में पुलिस की दबिश, नशे में युवक गिरफ्तार
अजमेर
पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
राजस्थान
बीकानेर में बाइक चोर गिरफ्तार, कई चोरी की वारदातों का खुलासा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रानी बाजार ओवरब्रिज से व्यक्ति ने लगाई छलांग, गंभीर घायल

Published February 4, 2026
बीकानेर

नयाशहर पुलिस ने पकड़े तीन युवक, 9 लाख नकद बरामद

Published February 4, 2026
बीकानेर

जंगलेश्वर 51 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां शुरू, 5 फरवरी को भूमि पूजन

Published February 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बाइक चोर गिरफ्तार, कई चोरी की वारदातों का खुलासा

Published February 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?