Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पॉलिटेक्निक ग्राउंड में 51 कुंडीय महायज्ञ को लेकर बढ़ा उत्साह
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पॉलिटेक्निक ग्राउंड में 51 कुंडीय महायज्ञ को लेकर बढ़ा उत्साह
बीकानेर

पॉलिटेक्निक ग्राउंड में 51 कुंडीय महायज्ञ को लेकर बढ़ा उत्साह

editor
editor Published February 1, 2026
Last updated: 2026/02/01 at 7:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Bikaner News: पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होंगे धार्मिक आयोजन

बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले 51 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन की तैयारियों के तहत रविवार को शहर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों को औपचारिक रूप से निमंत्रण दिए गए।

Contents
Bikaner News: पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होंगे धार्मिक आयोजनसाध्वी ऋतंभरा की भागवत कथा के लिए दिया गया आमंत्रणट्रस्टी और अतिथियों का किया गया सम्मानशिक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों को भी निमंत्रण22 से 28 फरवरी तक चलेगा महायज्ञमहिला टीम भी तैयारियों में जुटी

साध्वी ऋतंभरा की भागवत कथा के लिए दिया गया आमंत्रण

बीकानेर में प्रस्तावित साध्वी ऋतंभरा की श्रीमद्भागवत कथा के लिए दो दर्जन से अधिक लोगों को पीले चावलों का कलश भेंट कर आमंत्रित किया गया।
सेठ रामगोपाल गोवर्धन दास मोहता धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजेन्द्र कुमार मोहता, चांदरतन डागा और एडवोकेट लक्ष्मीकांत रंगा को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।


ट्रस्टी और अतिथियों का किया गया सम्मान

इस अवसर पर धर्म रक्षा समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा), समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित और भुवनेश सुथार ने मुख्य ट्रस्टी राजेन्द्र कुमार मोहता का पगड़ी पहनाकर, दुपट्टा और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के योगेश पुरोहित और अजय सोलंकी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

शिक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों को भी निमंत्रण

आरएसवी स्कूल के मुख्य प्रबंधक सुभाष स्वामी को भी आयोजन का निमंत्रण दिया गया। उन्हें दुपट्टा और शाल ओढ़ाकर तथा श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान कार्यक्रम में अनिल सोनी (झूमर सा), गोपाल भादाणी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट बजरंग छींपा और राजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।

इसके अलावा रेलवे अधिकारी यशपाल सिरोही और गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा को भी महायज्ञ और कथा के लिए आमंत्रित किया गया।


22 से 28 फरवरी तक चलेगा महायज्ञ

पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में 22 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले 51 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ में यजमान बनने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार अब तक चार दर्जन से अधिक लोगों ने यजमान बनने के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है।


महिला टीम भी तैयारियों में जुटी

श्रीमद्भागवत कथा और जंगलेश्वर 51 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ की तैयारियों में महिला टीम भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
महिला शाखा की अध्यक्ष उषा गहलोत, अरुणा भाटी और शशि गुप्ता सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शेरूणा में 19 वर्षीय युवती की जहरीले स्प्रे से मौत
बीकानेर
स्कूल में पांच वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट, स्टॉफ को धमकी देने का मामला
बीकानेर
कल बीकानेर में कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली बंद
बीकानेर
पॉलिटेक्निक ग्राउंड में 51 कुंडीय महायज्ञ को लेकर बढ़ा उत्साह
बीकानेर
खेजड़ी बचाओ महापड़ाव को मोट्यार परिषद का समर्थन
बीकानेर
कल बीकानेर में इन मार्गों से बचें, रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
बीकानेर
बीकानेर में दो अलग – अलग घटनाओं में दो लोगो की मौत – Bikaner News
बीकानेर
खेजड़ी बचाओ आंदोलन: बीकानेर में 2 फरवरी को महापड़ाव – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

शेरूणा में 19 वर्षीय युवती की जहरीले स्प्रे से मौत

Published February 1, 2026
बीकानेर

स्कूल में पांच वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट, स्टॉफ को धमकी देने का मामला

Published February 1, 2026
बीकानेर

कल बीकानेर में कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली बंद

Published February 1, 2026
बीकानेर

खेजड़ी बचाओ महापड़ाव को मोट्यार परिषद का समर्थन

Published February 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?