बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में नगर निगम के ट्रैक्टर की लापरवाही से एक युवक घायल हो गया। यह हादसा 25 जनवरी की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच जोधपुर बाईपास ओवरब्रिज के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार सुजानदेसर निवासी मनोज सांखला ने नगर निगम के ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि उसका भाई पुखराम बाइक से काम समाप्त कर घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद पुखराम सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया और शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

