Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज कार्य में तेजी लाने के निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज कार्य में तेजी लाने के निर्देश
बीकानेर

कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज कार्य में तेजी लाने के निर्देश

editor
editor Published January 22, 2026
Last updated: 2026/01/22 at 10:11 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर शहर की यातायात व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को लेकर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज सहित शहर के प्रमुख विकास और व्यवस्थागत कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग की समस्या, भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिक्रमण, सड़कों की हालत, गणतंत्र दिवस से पूर्व साफ-सफाई तथा अंडरब्रिज निर्माण कार्य जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। संभागीय आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान विश्राम मीणा ने अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में एक विशेष समिति के गठन के निर्देश दिए। इस समिति में एडीएम सिटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर निगम व बीडीए के उपायुक्त, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे। समिति का मुख्य उद्देश्य शहर का दौरा कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाना, अतिक्रमण चिन्हित करना, पार्किंग की समस्या का समाधान करना और सड़कों की स्थिति में सुधार लाना रहेगा।

संभागीय आयुक्त ने बताया कि यह समिति हर दो महीने में शहर का निरीक्षण करेगी। आवश्यकता पड़ने पर संभागीय आयुक्त, आईजी, जिला कलेक्टर और एसपी भी समिति के साथ दौरे में शामिल होंगे। अतिक्रमण के मामलों में पहले समझाइश करने और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

- Advertisement -

कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज की प्रगति की समीक्षा करते हुए मीणा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और नियमित फॉलोअप रखने के निर्देश दिए। साथ ही शहर की सड़कों के कार्य फरवरी तक पूर्ण करने को कहा गया। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कुल 134 सड़कों में से 28 सड़कों का कार्य पूरा किया जा चुका है।

बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने जानकारी दी कि रतन बिहारी पार्क में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़कों से गाड़े हटवाने के बावजूद दोबारा अतिक्रमण हो जाता है, जिसके लिए सतत निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।

आईजी हेमंत शर्मा ने दीपावली के दौरान बीडीए द्वारा की गई शहर की लाइटिंग की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर की तर्ज पर बीकानेर में भी लोग लाइटिंग देखने के लिए बाहर निकले। साथ ही उन्होंने जयपुर रोड और शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में साइनेज बोर्ड लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग का घर से लापता होना – Bikaner News
बीकानेर
नहर किनारे गायब महिला पुलिस को सतासर में मिली – Bikaner News
बीकानेर
भ्रामक पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, मेटा को तुरंत हटाने के निर्देश – Rajasthan News
राजस्थान
राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल बदलाव पर विवाद, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट – National News
देश-दुनिया
भवन के बाहर खड़ी बाइक चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग – Bikaner News
बीकानेर
कैफे संचालक से मारपीट का आरोप, देर रात थाने के बाहर जुटे लोग – Bikaner News
बीकानेर
मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट – National News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग का घर से लापता होना – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

नहर किनारे गायब महिला पुलिस को सतासर में मिली – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

भवन के बाहर खड़ी बाइक चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग – Bikaner News

Published March 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?