बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र के तिलक नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर ताबड़तोड़ 18 चाकू वार किए गए। घायल युवक की पहचान मो. तारीफ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दो युवकों ने उसे चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वारदात के बाद फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

