Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नए साल पर बीकानेर पुलिस सख्त, हुड़दंग किया तो नया साल हवालात में
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नए साल पर बीकानेर पुलिस सख्त, हुड़दंग किया तो नया साल हवालात में
बीकानेर

नए साल पर बीकानेर पुलिस सख्त, हुड़दंग किया तो नया साल हवालात में

editor
editor Published December 30, 2025
Last updated: 2025/12/30 at 5:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नववर्ष के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए बीकानेर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर और जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों, पार्टियों और सार्वजनिक आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए इस बार कोई रियायत नहीं होगी।

Contents
शहर में भारी पुलिस जाप्ता तैनातशराब पीकर ड्राइविंग और स्टंट पर सख्तीनागरिकों से संयम और सहयोग की अपील

एडीशनल एसपी (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर हुड़दंग, स्टंटबाजी या अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करता है, तो संभव है कि उसका नया साल हवालात से शुरू हो।

शहर में भारी पुलिस जाप्ता तैनात

नववर्ष की रात शहर और जिले में बड़े स्तर पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एडीशनल एसपी स्तर के तीन अधिकारी संभालेंगे, जबकि 10 सीओ और 15 सीआई रैंक के अधिकारी फील्ड में लगातार निगरानी करेंगे। इसके अलावा करीब 500 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आरएससी जाप्ता भी पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद रहेगा। पांच से छह मोबाइल पार्टियां लगातार गश्त करेंगी और सभी थानाधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे।

- Advertisement -

शराब पीकर ड्राइविंग और स्टंट पर सख्ती

एडीशनल एसपी राठौड़ ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने, सड़क पर स्टंट करने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने या किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में मौके पर ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग के सहयोग से शहर के बार, होटल और ढाबों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि नियमों का उल्लंघन न हो।

नागरिकों से संयम और सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि नववर्ष का जश्न मर्यादित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। ऐसी कोई गतिविधि न करें जिससे दूसरों की सुरक्षा, शांति या खुशी में बाधा पहुंचे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर
बीकानेर में दहेज प्रताड़ना का मामला, पति सहित चार नामजद
बीकानेर
हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा के लिए मातृशक्ति घर-घर जाकर करेगी प्रचार
बीकानेर
जयपुर में लग्जरी विला से विदेशी नागरिकों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा
जयपुर
शांत व्यवहार रखें, वरना रिश्तों और खुद को नुकसान संभव आज
राशिफल
नागौर में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार दो बहनों को कुचला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दहेज प्रताड़ना का मामला, पति सहित चार नामजद

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?