अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर सार्वजनिक कर दिया है। आयोग जनवरी से नवंबर 2026 के बीच कुल 18 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा, जिनके माध्यम से 16 विभागों में 12,294 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन परीक्षाओं में 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
आरपीएससी अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू के अनुसार, परीक्षा सत्र की शुरुआत 11 जनवरी 2026 से होगी और अंतिम परीक्षा 15 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए आयोग ने राज्यभर में 500 से 800 से अधिक परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। इसके अलावा 26 अप्रैल, 3 मई, 29 नवंबर, 6 दिसंबर और 27 दिसंबर की तिथियां भविष्य की अन्य परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
जनवरी से नवंबर 2026 तक प्रस्तावित प्रमुख परीक्षाएं
-
डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) – 4 पद | 11 जनवरी
-
लेक्चरर (आयुर्वेद विभाग) – 12 जनवरी (ऑनलाइन परीक्षा)
- Advertisement -
-
कनिष्ठ रसायनज्ञ (PHED) – 13 पद | 1 फरवरी
-
सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) – 9 पद | 1 फरवरी
-
सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती मुख्य परीक्षा – 15 से 18 मार्च
-
सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर (गृह विभाग) – 1015 पद | 5 अप्रैल
-
पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) – 1100 पद | 19 अप्रैल
-
सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) – 281 पद | 19 अप्रैल
-
प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा) – 3225 पद | 31 मई से 16 जून
-
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) – 6500 पद | 12 से 18 जुलाई
-
कनिष्ठ विधि अधिकारी (JDA) – 12 पद | 26-27 जुलाई
-
सांख्यिकी अधिकारी – 113 पद | 30 अगस्त
-
निरीक्षक फैक्ट्री बॉयलर्स – 13 पद | 20 सितंबर
-
सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान) – 28 पद | 13 से 16 अक्टूबर
-
संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) – 12 पद | 15 नवंबर
फैक्ट फाइल
-
कुल विभाग: 16
-
कुल पद: 12,294
-
संभावित अभ्यर्थी: 25 लाख से अधिक
-
परीक्षा केंद्र: 500 से 800 से ज्यादा
-
परीक्षा अवधि: जनवरी से नवंबर 2026
RPSC द्वारा समय से परीक्षा कैलेंडर जारी किए जाने से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

