Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा सरकार के दो साल, सुशासन नहीं सिर्फ प्रचार हुआ: डोटासरा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > भाजपा सरकार के दो साल, सुशासन नहीं सिर्फ प्रचार हुआ: डोटासरा
राजस्थान

भाजपा सरकार के दो साल, सुशासन नहीं सिर्फ प्रचार हुआ: डोटासरा

editor
editor Published December 15, 2025
Last updated: 2025/12/15 at 9:43 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर सियासत तेज हो गई है। जहां भाजपा नेतृत्व इस कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा बता रहा है, वहीं कांग्रेस ने सरकार के दावों पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश ने सुशासन नहीं, बल्कि प्रचार, आंकड़ों की बाजीगरी और दिल्ली पर निर्भर सत्ता का मॉडल देखा है।

Contents
“जनकल्याण योजनाएं चुपचाप खत्म कर दी गईं”“70 फीसदी वादे पूरे होने का दावा खोखला”कानून-व्यवस्था पर गंभीर आरोपरोजगार के दावों पर सवालपंचायत चुनाव और राजनीतिक हालात“रील और प्रचार में उलझी सरकार”किसानों को नहीं मिली राहत

सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर एक विशेष बातचीत में डोटासरा ने स्वास्थ्य, रोजगार, कानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

“जनकल्याण योजनाएं चुपचाप खत्म कर दी गईं”

डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने आते ही पिछली सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को अघोषित रूप से बंद कर दिया। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और राइट टू हेल्थ कानून का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएमएस अस्पताल जैसे बड़े संस्थानों में रिश्वतखोरी, आगजनी और गलत इलाज से मौतों के मामले सामने आए हैं। आरजीएचएस योजना लगभग ठप पड़ी है, न दवाइयां मिल रही हैं और न जांच सुविधाएं।

“70 फीसदी वादे पूरे होने का दावा खोखला”

सरकार के 70 प्रतिशत वादे पूरे होने के दावे पर सवाल उठाते हुए डोटासरा ने कहा कि जमीनी स्तर पर सात वादे भी पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखबार और रिपोर्ट लगातार इन दावों की पोल खोल रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

- Advertisement -

कानून-व्यवस्था पर गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। कई मामलों में पुलिस पीड़ितों की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर रही। जेलों से धमकियां मिलने और महिला अपराधों में बढ़ोतरी जैसे मामले सरकार की विफलता को दर्शाते हैं।

रोजगार के दावों पर सवाल

डोटासरा ने भाजपा सरकार के रोजगार संबंधी दावों को भी भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि जिन नियुक्तियों का श्रेय भाजपा ले रही है, वे कांग्रेस सरकार के समय निकाली गई भर्तियों का परिणाम हैं। 92 हजार नौकरियों के दावे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नियुक्ति की स्पष्ट तारीखें सार्वजनिक करे।

पंचायत चुनाव और राजनीतिक हालात

पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हार के डर से सरकार चुनाव टाल रही है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है, जबकि गुटबाजी भाजपा के भीतर है।

“रील और प्रचार में उलझी सरकार”

दो साल के कार्यकाल का आकलन करते हुए डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में “अंधेर नगरी, चौपट राजा” जैसी स्थिति है। सरकार, किरदार और पहरेदार सभी रील और प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दिल्ली, गुजरात और नागपुर से आने वाले निर्देशों पर चल रही है, यहां तक कि मुख्य सचिव बदले जाने की जानकारी भी मुख्यमंत्री को समय पर नहीं होती।

किसानों को नहीं मिली राहत

किसानों के मुद्दे पर डोटासरा ने कहा कि यूरिया, बीज और खाद का सही वितरण नहीं हुआ। 12 हजार रुपये सालाना सम्मान निधि का वादा किया गया था, लेकिन किसानों को केवल 9 हजार रुपये मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एमएसपी पर बाजरा खरीद से पीछे हट गई है और आज प्रदेश के किसानों पर करीब 1.87 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?