रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी (NTPC) यानी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 3058 पदों के लिए आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल रिक्तियां और पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत 3058 पदों को भरा जाएगा। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
-
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2424 पद
-
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 394 पद
- Advertisement -
-
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 163 पद
-
ट्रेन क्लर्क: 77 पद
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता शर्तें
-
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है, और उसमें कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
-
हालांकि एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक की शर्त लागू नहीं होगी।
-
-
अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर टाइपिंग स्किल में दक्ष होना आवश्यक है।
-
अंग्रेजी टाइपिंग गति: 30 शब्द प्रति मिनट
-
हिंदी टाइपिंग गति: 25 शब्द प्रति मिनट
-
चयन प्रक्रिया
RRB की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:
-
CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – 1):
-
यह सभी पदों के लिए समान परीक्षा होगी।
-
कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 90 मिनट की होगी।
-
विषयवार प्रश्न वितरण:
-
सामान्य जागरूकता – 40 प्रश्न
-
गणित – 30 प्रश्न
-
तर्कशक्ति एवं सामान्य बुद्धिमत्ता – 30 प्रश्न
-
-
प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
-
-
CBT-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – 2):
-
यह परीक्षा भी कॉमन होगी और 90 मिनट की अवधि की होगी।
-
कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे:
-
सामान्य जागरूकता – 50 प्रश्न
-
गणित – 35 प्रश्न
-
तर्कशक्ति एवं सामान्य बुद्धिमत्ता – 35 प्रश्न
-
-
-
टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST):
-
यह केवल अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए होगा।
-
यह क्वालिफाइंग नेचर का होगा, यानी अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
-
परीक्षा पैटर्न और शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया
CBT-1 के बाद अभ्यर्थियों को उनके नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा।
RRB द्वारा यह शॉर्टलिस्टिंग कुल रिक्तियों की संख्या के 15 गुना अनुपात में की जाएगी। यानी एक पद के लिए औसतन 15 अभ्यर्थी अगले चरण में पहुँचेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
-
आवेदन की शुरुआत: 28 अक्टूबर 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2025
-
परीक्षा तिथि (CBT-1): अनुमानतः जनवरी 2026
