Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अफगानिस्तान और पाकिस्तान में संघर्ष, 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > अफगानिस्तान और पाकिस्तान में संघर्ष, 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा
देश-दुनिया

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में संघर्ष, 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा

editor
editor Published October 12, 2025
Last updated: 2025/10/12 at 2:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अफगान तालिबान सरकार ने दावा किया है कि बीती रात हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान के 58 सैनिक मारे गए हैं। वहीं पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में अफगानिस्तान की कई अग्रिम चौकियों को टैंक, तोप और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है। दोनों देशों के बीच यह संघर्ष अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दीर, चित्राल, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के बरामचा क्षेत्र तक फैल गया है।

 

पाकिस्तान का आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए अफगान सीमा से गोलीबारी की गई। वहीं अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तान ने हाल ही में उसके हवाई क्षेत्र में बमबारी की थी, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि अफगान बलों ने पाकिस्तान की 25 सैन्य चौकियों पर कब्जा किया है, 58 सैनिकों को मार गिराया है और 30 को घायल किया है।

 

- Advertisement -

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह संघर्ष कई वर्षों से चले आ रहे तनाव की नई कड़ी माना जा रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि अफगान तालिबान, टीटीपी आतंकियों को संरक्षण दे रहा है। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा के अरकजई इलाके में हुए आतंकी हमले में एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 11 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने काबुल में हवाई हमला कर टीटीपी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने सीमा चौकियों पर हमला किया।

 

कुनार, नांगरहार, पक्तिका, खोश्त और हेलमंद इलाकों में दोनों तरफ से गोलीबारी की पुष्टि हुई है। लगातार हो रही हिंसा को देखते हुए अमेरिका, सऊदी अरब, कतर और ईरान सहित कई देशों ने चिंता जताई है और दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने और तनाव कम करने की बात कही है।

 

रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान की उत्तेजक नीतियों का परिणाम है। पाकिस्तान ने पहले अफगान सीमा के भीतर बमबारी की थी, जिसके चलते अफगानिस्तान ने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि यह साफ संकेत है कि दोनों देशों के रिश्ते अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं।

 

इस बीच पाकिस्तान आंतरिक संकटों से भी जूझ रहा है। तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान (टीएलपी) संगठन के समर्थक फिलिस्तीनियों के समर्थन में इस्लामाबाद तक मार्च कर रहे हैं। यह मार्च हिंसक हो चुका है, जिसमें पुलिस की गोलीबारी में कई टीएलपी समर्थक मारे गए हैं। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी अभी भी राजधानी की ओर बढ़ने पर अड़े हुए हैं। स्थिति को देखते हुए देश में तनाव और बढ़ गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
AI से PhD थीसिस लिखने पर UGC की बड़ी कार्रवाई, छात्रों को दोबारा लिखने के आदेश – National News
देश-दुनिया
RSS के शताब्दी कार्यक्रम में भारत रत्न को लेकर सावरकर पर भागवत का बयान – National News
देश-दुनिया
पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थानी भाषा के अधिकार को लेकर 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन – Bikaner News
बीकानेर
नागौर का वह चबूतरा, जहां से भारत में पंचायतीराज व्यवस्था की हुई शुरुआत – Bikaner News
बीकानेर
चैम्पियंस ट्रॉफी विवाद में पाकिस्तान ने फिर बदला फैसला, हाइब्रिड पर झुका – National News
देश-दुनिया

You Might Also Like

देश-दुनिया

AI से PhD थीसिस लिखने पर UGC की बड़ी कार्रवाई, छात्रों को दोबारा लिखने के आदेश – National News

Published February 8, 2026
देश-दुनिया

RSS के शताब्दी कार्यक्रम में भारत रत्न को लेकर सावरकर पर भागवत का बयान – National News

Published February 8, 2026
देश-दुनिया

चैम्पियंस ट्रॉफी विवाद में पाकिस्तान ने फिर बदला फैसला, हाइब्रिड पर झुका – National News

Published February 8, 2026
देश-दुनिया

भारत रूसी तेल पर क्या बदलेगा रुख? ट्रंप के दावे पर पीयूष गोयल का जवाब – National News

Published February 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?