बीकानेर में सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, खाजूवाला में दबिश देकर 19 आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर, 29 सितंबर 2025 – जिले के खाजूवाला क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित जुए के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 19 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है और करीब 18,510 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने एक साथ पांच जगहों पर दी दबिश
थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत ने बताया कि खाजूवाला पुलिस उप अधीक्षक अमरजीत चावला के नेतृत्व में सट्टे के अवैध धंधे को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत तीन टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने खाजूवाला के मीणा मार्केट, सिनेमा हॉल के पास और रावला रोड सहित कुल पांच स्थानों पर छापेमारी की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान निम्न रूप से की गई है:
- Advertisement -
-
निर्मल सिंह मजबी सिख
-
अजय कुमार अरोड़ा
-
गफार खां
-
लेखराम नायक
-
भंवरलाल नायक
-
भूपेन्द्र जाट
-
नीरज अरोड़ा
-
प्रेम प्रकाश भील
-
कानाराम भील
-
नूर मोहम्मद
-
गिरधारी लाल जाट
-
करण नायक
-
दीपक कुमार अग्रवाल
-
विशाल ब्राह्मण
-
गोपाल लुहार
-
दलीप सिंह रायसिख
-
विष्णु कुमार अरोड़ा
-
सुरेश कुमार ओड़
-
रघु मजबी सिख
इन सभी के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग 5 मुकदमे दर्ज किए हैं।
पुलिस का कहना – अभियान रहेगा जारी
बीकानेर पुलिस का कहना है कि यह केवल शुरुआत है। खाजूवाला सहित जिले के अन्य इलाकों में जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रह सके।


