Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दो मौतें और दो धरने: न्याय और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन व समाज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दो मौतें और दो धरने: न्याय और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन व समाज
बीकानेर

दो मौतें और दो धरने: न्याय और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन व समाज

editor
editor Published September 6, 2025
Last updated: 2025/09/06 at 3:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में दो मौतों ने खोले प्रशासन के खिलाफ मोर्चे, एक मांग न्याय की तो दूसरी सुरक्षा की

Contents
पहला मामला: 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या का आरोपपरिजनों का आरोप:दूसरा मामला: नोखा ट्रीटमेंट प्लांट में सफाईकर्मी की मौत, 2 करोड़ मुआवजा और सीबीआई जांच की मांगप्रमुख मांगे:प्रशासन की स्थिति

बीकानेर।
शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। एक ओर जहां 80 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर PBM अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर नोखा में ट्रीटमेंट प्लांट में ड्यूटी के दौरान मारे गए सफाईकर्मी सीताराम की मौत के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। परिजनों और समाज के लोगों ने मोर्चरी के सामने धरना देकर 20 से ज्यादा मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा है।


पहला मामला: 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या का आरोप

करीब डेढ़ माह पूर्व रामपुरा बस्ती गली नंबर दो में एक प्लॉट पर कब्जे की नियत से हुए हमले में रिंकू सिंह की 80 वर्षीय मां को सिर में गंभीर चोट लगी थी। हमले में पत्थर लगने से वे अचेत हो गई थीं और कौमा में चली गई थीं। उन्हें इलाज के लिए कोठारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप:

  • हमले के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    - Advertisement -
  • आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं।

  • महिला की मौत के बाद अब इसे हत्या का मामला माना जाए और आरोपियों पर IPC की धारा 302 जोड़ी जाए।

पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग PBM अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना देकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


दूसरा मामला: नोखा ट्रीटमेंट प्लांट में सफाईकर्मी की मौत, 2 करोड़ मुआवजा और सीबीआई जांच की मांग

5 सितंबर को नोखा के ट्रीटमेंट प्लांट में ड्यूटी पर तैनात सीताराम वाल्मीकि की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव अगली सुबह प्लांट से बरामद हुआ। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया है, लेकिन परिजनों और समाज के लोगों ने इसे लापरवाही का नतीजा बताया और मोर्चरी के आगे धरना देकर व्यापक जांच और मुआवजे की मांग की है।

प्रमुख मांगे:

  1. मृतक परिवार को ₹2 करोड़ मुआवजा

  2. परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी

  3. ग्रेड पे 3600 में आश्रितों की नियुक्ति

  4. ट्रीटमेंट प्लांट पर सुरक्षा उपकरण और दोहरी ड्यूटी व्यवस्था

  5. मौत की CBI या उच्चस्तरीय जांच

  6. सफाई कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति और बकाया भुगतान

  7. कर्मचारियों की NPS व LIC कटौतियों को सही समय पर खातों में जमा करना

  8. पार्षदों द्वारा चेकिंग की व्यवस्था को हटाने की मांग

  9. प्रतीकात्मक अवकाश के अधिकार जमादारों को देने की मांग

  10. संस्थापन्न शाखा प्रभारी सोहनलाल बरोड़ को हटाने की मांग

  11. सभी निलंबित सफाई कर्मचारियों की बहाली

  12. मृतक आश्रितों को तुरंत बकाया भुगतान

  13. ट्रीटमेंट प्लांट के चारों ओर चारदीवारी और जल टैंक निर्माण

  14. जब तक मांगे नहीं मानी जातीं, पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं होगा


प्रशासन की स्थिति

दोनों मामलों में प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। हालांकि अधिकारियों ने मोर्चरी पर जाकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कोई फैसला ले सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश
जयपुर
कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत
जयपुर
बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन
बीकानेर
बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त
बीकानेर
पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन
बीकानेर
गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
बीकानेर
मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति की टैक्सी की टक्कर से मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

Published March 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन

Published March 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त

Published March 13, 2026
बीकानेर

पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन

Published March 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?