Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जोधपुर में 25 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित, बाबा रामदेव मेले पर बंद रहेंगे कार्यालय
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > जोधपुर में 25 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित, बाबा रामदेव मेले पर बंद रहेंगे कार्यालय
राजस्थान

जोधपुर में 25 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित, बाबा रामदेव मेले पर बंद रहेंगे कार्यालय

editor
editor Published August 23, 2025
Last updated: 2025/08/23 at 6:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाबा रामदेव मेले के अवसर पर जोधपुर में 25 अगस्त को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Contents
मसूरिया बाबा रामदेव मेला प्रारंभभक्तों का उमड़ा जनसैलाबमंदिर में विशेष सजावट और स्वच्छता के इंतजाम

राजस्थान के जोधपुर जिले में लोकदेवता बाबा रामदेव के मसूरिया मेले के अवसर पर 25 अगस्त 2025 (सोमवार) को स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर और जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि यह अवकाश भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया (बाबा री बीज) के उपलक्ष्य में घोषित किया गया है।

इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, राजकीय शिक्षण संस्थान, और शासकीय उपक्रम बंद रहेंगे। यह जोधपुर जिले के लिए वर्ष 2025 में घोषित दो स्थानीय अवकाशों में से एक है।


मसूरिया बाबा रामदेव मेला प्रारंभ

बाबा रामदेव का प्राकट्योत्सव प्रतिवर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। मसूरिया स्थित बाबा बालीनाथ मंदिर में अमावस्या से ही मेला आरंभ हो चुका है। बालीनाथ बाबा को बाबा रामदेव का गुरु माना जाता है, और यहां हजारों श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं।

- Advertisement -

श्रीपीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 56 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 300 स्वयंसेवकों को दर्शन व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।


भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

देशभर से श्रद्धालु बाबा के दरबार में मनौतियां मांगने पहुंच रहे हैं। इंदौर (मध्यप्रदेश) से पैदल चलकर आए हासाराम हरिजन ने बताया कि वे पिछले 13 वर्षों से बाबा के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं। इसी तरह, शाहपुरा (भीलवाड़ा) से आए फागचंद अपनी पत्नी के साथ बाबा रामदेव के प्रति आस्था जताते हुए मेले में शामिल हुए हैं।


मंदिर में विशेष सजावट और स्वच्छता के इंतजाम

मेले के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए परचानाडी जल स्रोत में नियमित ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि दर्शन व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

छत्तरगढ़ में नाकाबंदी दौरान युवक पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल महंगे, युद्ध असर से भारत में बढ़ीं कीमतें
देश-दुनिया
पंचशती सर्किल पर तेज रफ्तार कार ने युवती को मारी टक्कर
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से युवक की मौत, खेत में हादसा
बीकानेर
बीकानेर में 29 मार्च को दिव्य सत्संग प्रवचन आयोजन
बीकानेर
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन
बीकानेर
बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप
बीकानेर
बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?