बीकानेर: रामदेवरा पैदल यात्रियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, छह घायल, दो गंभीर
रामदेवरा दर्शन को पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। घटना ज्याणी होटल के पास की है, जहां एक अज्ञात वाहन ने यात्रियों को टक्कर मार दी।
हादसे में श्रीगंगानगर जिले से पैदल रामदेवरा जा रहे छह श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें से दो लोगों के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि चार को सामान्य चोटें आई हैं।
टाईगर फोर्स टीम ने निभाई सक्रिय भूमिका
घटना की जानकारी मिलते ही टाईगर फोर्स टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
- Advertisement -
घटना की सूचना पुलिस को दी गई
पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। श्रद्धालु रामदेवजी रुणिचा के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर थे, जब यह दुर्घटना हुई।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से जांच जारी है और घायलों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।