Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कलेक्ट्रेट में योजनाओं की समीक्षा बैठक, सरकारी स्कूलों में एडमिशन 30 अगस्त तक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कलेक्ट्रेट में योजनाओं की समीक्षा बैठक, सरकारी स्कूलों में एडमिशन 30 अगस्त तक
बीकानेर

कलेक्ट्रेट में योजनाओं की समीक्षा बैठक, सरकारी स्कूलों में एडमिशन 30 अगस्त तक

editor
editor Published August 19, 2025
Last updated: 2025/08/19 at 10:32 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कलेक्ट्रेट में योजनाओं की समीक्षा बैठक, सरकारी स्कूलों में एडमिशन 30 अगस्त तक

बीकानेर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर रमेश देव की अध्यक्षता में कृषि, उद्यानिकी, शिक्षा, रसद समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकतम आमजन तक पहुंचे और सभी अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें।

Contents
कलेक्ट्रेट में योजनाओं की समीक्षा बैठक, सरकारी स्कूलों में एडमिशन 30 अगस्त तकसरकारी स्कूलों में अब 30 अगस्त तक मिल सकेगा प्रवेश21 लाख पौधे लगाए, केवल 7 लाख का ही जियो टैगिंगखेती में सोलर पंप लगाने पर मिलेगी 60% सब्सिडीआयुष्मान सेंटरों में घटिया निर्माण की शिकायतेंडूंगर कॉलेज में बन रहा 900 सीट वाला ऑडिटोरियमबैठक में इन विभागों की रही सहभागिता

सरकारी स्कूलों में अब 30 अगस्त तक मिल सकेगा प्रवेश

शिक्षा विभाग की समीक्षा में सीडीईओ महेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि सरकारी स्कूलों में प्रवेश की अंतिम तिथि 18 अगस्त से बढ़ाकर अब 30 अगस्त कर दी गई है।

  • कक्षा 1 से 8 तक एडमिशन सत्रभर लिए जा सकेंगे।

  • इस वर्ष अब तक 2,51,225 नामांकन हो चुके हैं, जबकि लक्ष्य 2,55,637 है।

    - Advertisement -
  • बचे हुए 4,412 नामांकन 30 अगस्त तक पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।


21 लाख पौधे लगाए, केवल 7 लाख का ही जियो टैगिंग

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा अब तक 21,15,176 पौधे लगाए जा चुके हैं, लेकिन केवल 7,13,854 पौधों की जियो टैगिंग हो पाई है।
एडीएम सिटी ने सभी सीबीईओ को निर्देश दिए कि 7 दिनों में वांछित प्रगति सुनिश्चित की जाए।


खेती में सोलर पंप लगाने पर मिलेगी 60% सब्सिडी

उद्यानिकी विभाग के मुकेश गहलोत ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों के खेतों में 3500 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

  • 722 प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी हो चुकी हैं।

  • किसान 3HP, 5HP, 7.5HP संयंत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सरकार 60% सब्सिडी देगी।

  • SC/ST किसानों को अतिरिक्त ₹45,000 की सहायता मिलेगी।

  • किसान राजकिसान ऐप से आवेदन कर सकते हैं।


आयुष्मान सेंटरों में घटिया निर्माण की शिकायतें

आयुर्वेद विभाग की समीक्षा में डॉ. संजय कुमार बुडानिया ने बताया कि कीतासर और दुसारणा बड़ा में आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में घटिया निर्माण की शिकायतें मिली हैं।

  • गजरूपदेसर (नोखा) में नया सेंटर बनना है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ।
    एडीएम सिटी ने दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


डूंगर कॉलेज में बन रहा 900 सीट वाला ऑडिटोरियम

उच्च शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि डॉ. बी.आर. जोशी ने बताया कि श्री डूंगर कॉलेज में 15 करोड़ की लागत से 900 सीट क्षमता वाला ऑडिटोरियम निर्माणाधीन है।

  • अब तक ₹5 करोड़ की स्वीकृति जारी हो चुकी है।

  • छत का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

  • ₹5 करोड़ की राशि अभी लंबित है।


बैठक में इन विभागों की रही सहभागिता

इस समीक्षा बैठक में शिक्षा, सहकारिता, कृषि, कृषि विपणन, महिला अधिकारिता, आयुर्वेद, बैंकिंग, अल्पसंख्यक, राजीविका और खेलकूद विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एडीएम सिटी ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

देशनोक मूंगफली गोदाम में 5 दिन से सुलग रही आग, धुएं से लोग परेशान
बीकानेर
आज का राशिफल: सामाजिक पहचान बढ़ेगी, कामकाज में बरतें सावधानी
राशिफल
सीएम भजनलाल शर्मा का पत्रकारों से संवाद, बीकानेर प्रेस क्लब ने किया सम्मान
बीकानेर
श्रीगंगानगर: छात्रा पर रॉड से हमला, अस्पताल से सीधा पहुंची परीक्षा देने
बीकानेर
राजस्थान में 48 घंटे मौसम अलर्ट, कई जिलों में ओले और बारिश की संभावना
बीकानेर
31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश
जयपुर
कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत
जयपुर
बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

देशनोक मूंगफली गोदाम में 5 दिन से सुलग रही आग, धुएं से लोग परेशान

Published March 14, 2026
बीकानेर

सीएम भजनलाल शर्मा का पत्रकारों से संवाद, बीकानेर प्रेस क्लब ने किया सम्मान

Published March 14, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर: छात्रा पर रॉड से हमला, अस्पताल से सीधा पहुंची परीक्षा देने

Published March 14, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 48 घंटे मौसम अलर्ट, कई जिलों में ओले और बारिश की संभावना

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?