Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पिता ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पिता ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
crimeबीकानेर

पिता ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

editor
editor Published August 14, 2025
Last updated: 2025/08/14 at 10:40 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने अपनी 15 साल की बेटी का 5 लाख रुपये में सौदा कर 50 वर्षीय व्यक्ति से जबरन निकाह करवा दिया। इस संबंध में नाबालिग की माँ ने अपने पति, बेटे और 9 अन्य लोगों सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को 12 अगस्त को मिली शिकायत के अनुसार, नाबालिग की माँ ने बताया कि वह इस निकाह के खिलाफ थी, लेकिन रुपयों के लालच में पति और बेटे ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। शिकायत में बताया गया है कि 6 अगस्त को पति और कुछ अन्य लोग उनकी बेटी को जबरन अपने साथ ले गए और उसे 8 अगस्त तक एक घर में बंधक बनाकर रखा। 9 अगस्त को उसे नशीला पेय पिलाकर वापस घर लाया गया। उसी रात, करीब 11 बजे, कुछ अन्य लोग भी आए और जबरन निकाह की रस्में शुरू कर दीं।

जब माँ और बेटी ने इसका विरोध किया, तो पति और बेटे ने कहा कि 5 लाख रुपये का सौदा तय हो चुका है, इसलिए निकाह तो करवाना ही पड़ेगा। इसके बाद माँ को एक कमरे में बंद कर दिया गया और बेटी का जबरन निकाह करवाकर उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। नाबालिग बेटी किसी तरह वहाँ से भागकर अपनी माँ के पास लौट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश
जयपुर
कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत
जयपुर
बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन
बीकानेर
बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त
बीकानेर
पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन
बीकानेर
गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
बीकानेर
मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति की टैक्सी की टक्कर से मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

Published March 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन

Published March 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त

Published March 13, 2026
बीकानेर

पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन

Published March 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?