भारत सरकार द्वारा इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के उन 16 बहादुर जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान साहस, दृढ़ संकल्प और अद्वितीय पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के आतंकियों को करारा जवाब दिया था। इस अभियान में शामिल जवानों की बहादुरी ने न केवल सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि राष्ट्र को गौरवान्वित भी किया।
बीएसएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन जवानों को 15 अगस्त को वीरता पदक (Gallantry Medal) प्रदान किया जाएगा। बीएसएफ ने कहा कि ये सम्मान भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति के उन योद्धाओं को दिया जा रहा है, जिन्होंने असाधारण साहस का परिचय देते हुए देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
वीरता पदक पाने वाले जवानों में शामिल हैं:
-
उप कमांडेंट रवींद्र राठौर
- Advertisement -
-
सहायक कमांडेंट अभिषेक श्रीवास्तव
-
सहायक कमांडेंट आलोक नेगी
-
इंस्पेक्टर उदय वीर सिंह
-
इंस्पेक्टर देवी लाल
-
सब इंस्पेक्टर व्यास देव
-
एएसआई राजप्पा बीटी
-
हेड कांस्टेबल बृज मोहन सिंह
-
हेड कांस्टेबल साहिब सिंह
-
कांस्टेबल सुद्दी राभा
-
कांस्टेबल भूपेंद्र बाजपेयी
-
कांस्टेबल राजन कुमार
-
कांस्टेबल बसवराज शिवप्पा सुनकड़ा
-
कांस्टेबल देपेश्वर बर्मन
-
कांस्टेबल कंवराज सिंह
-
कांस्टेबल मनोहर ज़ालक्सो
ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि:
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले के बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत जवाबी कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और वहां स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिससे सीमा पर शांति बहाल करने में सफलता मिली।
कुल 1090 अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा सम्मान:
इस बार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश भर से पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवा के कुल 1090 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें:
-
233 को वीरता पदक (Gallantry Medal)
-
99 को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal) विशिष्ट सेवा हेतु
-
758 को सराहनीय सेवा पदक (Meritorious Service Medal) प्रदान किए जाएंगे।
इस ऐलान के साथ देशभर में सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और बलिदान को एक बार फिर सलाम किया जा रहा है।