Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को स्कूली छात्राओं ने बांधी राखी, देशभर में मनाया गया त्योहार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को स्कूली छात्राओं ने बांधी राखी, देशभर में मनाया गया त्योहार
देश-दुनिया

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को स्कूली छात्राओं ने बांधी राखी, देशभर में मनाया गया त्योहार

editor
editor Published August 9, 2025
Last updated: 2025/08/09 at 7:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

देशभर में शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भी यह पर्व मनाया गया, जहां विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चियों का स्वागत किया और उनके साथ समय बिताया।

 

त्योहार के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।”

 

- Advertisement -

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बहन प्रियंका गांधी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है भाई-बहनों के प्यार और स्नेह का यह बंधन और मजबूत होता रहे।”

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में विभिन्न स्कूलों और संगठनों से आए बच्चों और छात्रों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

 

त्योहार के मौके पर भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जवानों के साथ भी राखी का आदान-प्रदान हुआ। संस्कृति फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और बच्चों ने बाइसन डिवीजन के सैनिकों को राखी बांधी। दक्षिणी कमान ने अपने संदेश में कहा कि यह स्नेह और सम्मान का बंधन राष्ट्र निर्माण में सेवा और योगदान की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।


Share News

editor August 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर की गोचर भूमि पर विधायक व्यास सक्रिय, मुख्यमंत्री कार्यालय ने दिया निर्देश
बीकानेर
पुलिस खेल कोटा भर्ती विवाद: विधायकों ने सीएम भजनलाल से नियमों पर पुनर्विचार की मांग की
बीकानेर
सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस होंगे रद्द
राजस्थान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, हर मतदाता को गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य
राजस्थान
फलोदी सड़क हादसा: प्रशासन हरकत में, भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर हटाए गए अवैध ढाबे
बीकानेर
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
बीकाणा अपडेट: हादसों, अपराध और सामाजिक गतिविधियों की दिनभर की बड़ी अपडेट
बीकानेर
बीकानेर: सोने की हेराफेरी का मामला दर्ज, दो के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

डिजिटल अरेस्ट ठगी पर SC सख्त, कहा- अब नहीं बरती गई सख्ती तो हालात होंगे भयावह

Published November 3, 2025
देश-दुनिया

52 साल बाद भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार बनी विश्व चैंपियन

Published November 3, 2025
देश-दुनिया

इसरो का ‘बाहुबली’ रॉकेट फिर चमका, नौसेना को मिला सबसे उन्नत संचार उपग्रह CMS-03

Published November 2, 2025
देश-दुनिया

पाकिस्तान में मीडिया पर अघोषित सेंसरशिप, पत्रकारों पर संकट, IFJ ने जताई चिंता

Published November 2, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?