Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एयरपोर्ट से थाने पहुंचे बीजेपी सांसद, गिरफ्तारी देने की पेशकश, पुलिस ने किया इनकार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > एयरपोर्ट से थाने पहुंचे बीजेपी सांसद, गिरफ्तारी देने की पेशकश, पुलिस ने किया इनकार
राजनीति

एयरपोर्ट से थाने पहुंचे बीजेपी सांसद, गिरफ्तारी देने की पेशकश, पुलिस ने किया इनकार

editor
editor Published August 9, 2025
Last updated: 2025/08/09 at 7:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

झारखंड के देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में कथित रूप से जबरन प्रवेश करने के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी। शनिवार को वे एयरपोर्ट से सीधे थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से मना कर दिया।

 

दुबे ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं भगोड़ा नहीं हूं। यह मेरे और मेरी पत्नी के खिलाफ दर्ज 51वां मामला है। इसमें मेरे बड़े बेटे, भाई, पिता और मां के खिलाफ भी एफआईआर हुई है। प्रशासन जितनी बार मुकदमे दर्ज करेगा, मैं उतनी बार सरेंडर करूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि कानून में प्रावधान है, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे।

 

- Advertisement -

दुबे ने आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप केवल उन पर लगाया जा रहा है, जबकि अन्य समुदायों के लोगों के पूजा करने पर आपत्ति नहीं की जाती। उन्होंने कहा, “मैं मंदिर ट्रस्टी, तीर्थ पुरोहित और देवघर में जन्मा हूं। केस करने वाले गर्भगृह में किस आधार पर थे, यह जांच का विषय है।”

 

क्या है मामला

2 अगस्त को श्रावणी मेले के दौरान, जब वीवीआईपी दर्शन और गर्भगृह में प्रवेश पर रोक थी, तब पंडा धर्मरक्षिणी सभा के सदस्य कार्तिकनाथ ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे, उनके पुत्र कनिष्ककांत दुबे, दोनों सांसदों के पीए और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए जबरन गर्भगृह में प्रवेश किया। इस दौरान निकास द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

 

वर्तमान में, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीति

16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, 25 विपक्ष और 12 एनडीए

Published February 19, 2026
बीकानेरराजनीति

बीकानेर में बजट 2026-27: भाजपा ने सराहा, कांग्रेस और विपक्ष ने कोसा

Published February 1, 2026
राजनीति

पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले जालंधर में बम धमकी से हड़कंप

Published January 31, 2026
राजनीति

राशिफल अपडेट: समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, लापरवाही से बचें

Published January 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?