


बीकानेर में एक होटल में रुकी हुई एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
पर्यटन के लिए आई विदेशी महिला लालगढ़ स्थित एक होटल में ठहरी थी। उसी होटल में उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। मामला पुलिस तक पहुंचते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने तुरंत महिला को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि चिकित्सकों का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है, जो महिला का परीक्षण करेगा।

पुलिस अधिकारी इस घटनाक्रम की जानकारी देने से बचते रहे। एसपी कवेंद्रसिंह सागर ने बताया कि विदेशी महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।